हिमाचल-उत्तराखंड से भी ज्यादा ठंड दिल्ली में, ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 8, 2023, 12:14 AM IST

Delhi Weather Today Update: उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोहरे की स्थिति के कारण 36 ट्रेन एक घंटे से लेकर सात घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार, दृश्यता जब शून्य और 50 मीटर के बीच रह जाती है तो उस समय ‘बहुत घना’ कोहरा होता है।

Delhi Weather Today Update: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में शनिवार को गलन भरी शीतलहर का प्रकोप रहा। राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों तथा जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्यटन स्थलों की तुलना में भी कम है।

delhi weather update today

दिल्ली में भयंकर ठंड

गलन भरी शीतलहर के कारण मध्य दिल्ली के रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान में वनस्थली (1.7 डिग्री सेल्सियस), सीकर (एक डिग्री सेल्सियस), पिलानी (0.6 डिग्री सेल्सियस) और चुरू (0 डिग्री सेल्सियस) सहित केवल कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से काफी कम दर्ज किया गया।

End of Feed