Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बढ़ी गर्मी से लोग बेहाल, शनिवार को रहा सितंबर का सबसे गर्म दिन; जल्द फिर से दस्तक देगी बारिश

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में लोगों को फिर से गर्मी सताने लगी है। राजधानी में आज बादलों की आवाजाही बरकरार रहने वाली है। दो दिन बाद फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-September-2025: दिल्ली-एनसीआर में एक बार लोगों को गर्मी और उमस की मार झेलनी पड़ रही है। मानसून की विदाई के बाद अब सूरज के तेवर बढ़ गए हैं। दिन में तेज धूप निकल रही है। जिससे तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इस बीच बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है। जिससे सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल देखने को मिल रहा है। लेकिन इससे गर्मी का एहसास कम नहीं हो रहा। शनिवार को दिल्ली में सितंबर का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि सुबह से ही सूरज की तपिश महसूस होने लगी है। दिन चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता में इजाफा होने के आसार हैं। जिससे गर्मी का एहसास भी बढ़ेगा। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सोमवार 29 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed