Delhi-NCR Weather: दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, बादलों की आवाजाही अब भी बरकरार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर तेज धूप और गर्मी लोगों को सता रही है। आने वाले दिनों में बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। हालांकि बादल छाए रह सकते हैं।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-September-2025: दिल्ली में इस बार मानसून की विदाई सामान्य से एक दिन पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद अब राजधानी में तेज धूप निकल रही है। बारिश बंद होने के बाद एक बार फिर गर्मी और उमस ने पैर पसार लिया है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को तेज धूप के कारण राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बना रहेगा।

Delhi weather

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में सुबह के समय आसमान साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलेगी। हालांकि दोपहर या शाम के समय आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बरकरार रहने की संभावना है। 30 सितंबर तक दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। जिसके बाद 1 अक्टूबर को आसमान में बादलों का साया रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी कमी देखने को मिल सकती है।

End of Feed