Delhi Weather: छठ के तीसरे दिन बदला दिल्ली का मौसम, आज बारिश के आसार; जानें कैसा है पॉल्यूशन का हाल?

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम ठंडा होता जा रहा है। फिलहाल सिर्फ सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। लेकिन आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश की संभावना जताई है। जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है और सुबह-शाम की हल्की ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। साथ ही प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में आज भी बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई बना हुआ है। इस दौरान सबसे अधिक एक्यूआई एक बार फिर आनंद विहार में ही रहा।

Delhi Weather

दिल्ली का मौसम (फाइल फोटो | istock)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा भी देखने को मिल सकता है। शाम या रात के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार हिमालयी रीजन में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश होने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed