Delhi Weather: दिल्ली की दहलीज पर मानसून, अलर्ट के बाद भी बारिश नदारद, उमस से हुआ बुरा हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में उमस भरे मौसम से राहत नहीं मिल पा रही है, मानसून की दस्तक अब भी बाकी है। आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। आइए जानते हैं दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-June-2025: दिल्ली के कुछ इलाकों में आई हल्की बारिश से थोड़ी देर की राहत तो जरूर मिली लेकिन बढ़े उमस से दिल्ली का हाल बेहाल है। मानसून की आधिकारिक तारीख और तय तारीख का अंतर कम होता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 24 जून को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन यह पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। मानसून अब भी दिल्ली की दहलीज पर खड़ा है लेकिन अब भी दस्तक में देरी है। आज, बुधवार को भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, चलिए जानते हैं आज बारिश होगी या नहीं।

delhi 25 june weather

दिल्ली में अब भी मानसून का इंतजार (AI Generated)

आज का मौसम

पिछले कई दिनों से दिल्ली में बादल दिख रहे हैं। लगातार अलर्ट भी जारी किए जा रहे हैं लेकिन मन भर बारिश नहीं हो रही है। दिल्ली में मंगलवार को ही बारिश का अलर्ट था, मानसून आने का अनुमान लगाया गया था लेकिन यह गलत साबित हुआ। रही बात आज के मौसम की, तो आज पूरी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ बिजली की गरज-चमक और आंधी भी देखने को मिलेगी। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने वाली है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा, उमस भी 80 प्रतिशत तक रहेगी।

End of Feed