Delhi-NCR Weather: गर्मी-उमस से परेशान दिल्लीवासी, क्या आज खत्म होगा अच्छी बारिश का इंतजार? जाने मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-July-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। दिल्ली में अगले कुछ दिन अच्छी बारिश का अनुमान नही हैं।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-July-2025: देश के कई हिस्सों में इन दिनों मानसून एक्टिव है और जोरदार बारिश भी दर्ज की जा रही है। जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोग अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से राजधानी में तेज बारिश नहीं हुई है। जिसके कारण एक बार फिर से लोग उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने फिलहाल अगले दो तेज बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि इस दौरान अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

Delhi Weather (2)

आज दिल्ली का मौसम

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही हल्की बारिश भी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने सोमवार को गाजियाबाद और नोएडा में थंडरस्टॉर्म और मेघगर्जन-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 24 जुलाई तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

End of Feed