Delhi Weather: छाता-रेनकोट रखें तैयार, गर्मी से राहत दिलाने आई बरसात; 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में रविवार तड़के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16-June-2025: दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। लेकिन रविवार तड़के कई हिस्सों में हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दिलाई। आईएमडी ने बताया कि रविवार सुबह राजधानी में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। आज दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

Rain Weather

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में आज आंधी-बारिश का मौसम

आईएमडी के अनुसार सोमवार को शाम तक गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की चेतावनी दी गई है।

End of Feed