Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सर्दी की दस्तक! गिरते तापमान से सुबह-शाम ठंड का एहसास; जानें कैसा है प्रदूषण का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान कहीं भी किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली में सर्दी की दस्तक होने लगी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास लोगों को हो रहा है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की आहट होने लगी है। सुबह और शाम के समय मौसम हल्का ठंडा हो गया है। जिससे लोगों ने एसी-कूलर चलाना बंद कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। एक तरफ राजधानी में सर्दी दस्तक देने लगी है, वहीं दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता में गिराट देखने को मिल रही है। शनिवार को दिल्ली में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी से महज दो अंक कम है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली में कैसा मौसम रहने वाला है:

Delhi Weather Today

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान साफ रहने वाला है, दिन में तेज धूप निकलेगी। हालांकि सुबह और शाम में मौसम ठंडा ही महसूस हो रहा है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजधानी में आने वाले एक सप्ताह तक कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं। 17 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed