Delhi Weather: दिल्ली में बादलों की आवाजाही बरकरार; छिटपुट बूंदों ने दी गर्मी से राहत, 15 जुलाई तक बारिश के आसार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली समेत एनसीआर में इन दिनों मौसम ने करवट ली है और बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कई इलाकों में मध्यम बारिश हुई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 July 2025: दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की बारिश के बाद दिल्ली में बरसात का सिलसिला 15 जुलाई तक जारी रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

आज, शुक्रवार 11 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। दिनभर मौसम खुशनुमा बना रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार 12 जुलाई को भी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। कुल मिलाकर, 11 और 12 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

End of Feed