Delhi Weather: गर्मी से उबल रही दिल्ली, आज भी झेलने होंगे लू के थपेड़े; दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-June-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में तीखी धूप, तेज गर्मी और हीटवेव का ट्रिपल अटैक जारी है। राजधानी में सोमवार को 48.9 डिग्री वाली गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले दो दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10-June-2025: दिल्ली के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। सोमवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा। तापमान इतना ज्यादा था कि शरीर को 48.9 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो दिनों के लिए हीटवेव का ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है। दिल्ली में कम से कम 12 जून तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा।

Heat

सांकेतिक फोटो

आज चलेंगी धूल भरी हवाएं

आईएमडी के अनुसार दिल्ली में सोमवार को वास्तविक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि आर्द्रता का स्तर 48 से 25 प्रतिशत के बीच रही, जिसके चलते लोगों को कहीं अधिक गर्मी महसूस हुई। दिल्ली में अगले दो दिनों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया गया है, लेकिन इनसे बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है।

End of Feed