Delhi-NCR Weather: दिल्ली में यमुना के उफान और बारिश की दोहरी मार, आज भी बरसेंगे बदरा; गुरुग्राम-फरीदाबाद में येलो अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-September-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। गुरुवार को भी राजधानी के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। अच्छी बात ये है कि यमुना के जलस्तर में भी धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-September-2025: दिल्ली में बारिश और यमुना के उफान के चलते लोग दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। वहीं लगातार बारिश होने के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। जिसके चलते जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही यातायात भी इससे काफी प्रभावित हो रहा है। हालांकि यमुना का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है। आज सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर 207.35 मीटर पर दर्ज हुआ। लेकिन बारिश का दौर अभी भी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

delhi rain

दिल्ली में आज बारिश के आसार- फाइल फोटो (BCCL)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। एनसीआर क्षेत्रों में आज नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के आसार हैं, लेकिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ ही बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना जताई गई है।

End of Feed