Delhi Weather Report: दिल्ली में लगातार लुढ़क रहा पारा, सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Weather Report and Forecast Updates: दिल्ली में लगातार पारा लुढक रहा है, यहां रविवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी का दिल्ली में प्रभाव दिखेगा। 20 दिसंबर के बाद से दिल्ली में कंपकंपाती ठंड महसूस हो सकती है।

Weather Report and Forecast Updates: दिल्ली में ठंड ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है, रविवार को राजधानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन 23.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम तापमान है। पिछले 12 सालों में 10 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा, इससे पहले साल 2011 में 10 दिसंबर को तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने वाली है, मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश और बर्फबारी होगी। जिसके कारण दिल्ली समेत उत्तरी भारत में इसका प्रभाव दिखाई देगा।

Delhi

आज दिल्ली का मौसम (फोटो साभार - ट्विटर)

20 दिसंबर से शुरू होगी कंपकंपाती ठंड

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आने वाले दिनों में रात का तापमान गिरने वाला है। राजधानी में 20 दिसंबर से कंपकंपी वाली ठंड महसूस हो सकती है। इसके अलावा सुबह और रात के तापमान के साथ ही दोपहर के तापमान में भी गिरावट हो सकती है। रविार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से 8 से 18 किमी प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चली। आज भी हवाओं का सिलसिला ऐसा ही रहने की उम्मीद है।

End of Feed