Weather in Delhi: कांपती दिल्ली, जमती जनवरी...10 साल में सबसे लंबी शीत लहर, राजधानी में क्यों है टेंप्रेचर का इतना टॉर्चर

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 02:29 PM IST

Delhi Weather January 2023: दिल्ली एनसीआर में बर्फीली हवाओं और शीतलहर का सितम जारी है। मौसम विभाग की मानें तो करीब 10 साल बाद राजधानी इतने लंबे शीतलहर का प्रकोप झेल रही है। हालांकि बुधवार को दिल्ली वालों को ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि 14 जनवरी से एक बार फिर बर्फीली हवाओं का सितम झेलना पड़ सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में सर्दी तोड़ रही सारे रिकॉर्ड।
  • दिल्ली एनसीआर में पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा ठंड।
  • इससे पहले 2013 में बने थे ऐसे हालात।

Delhi Weather January 2023: दिल्ली एनसीआर समेत भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में ठंड का सितम जारी है। कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली (Delhi) की सर्दी तो सदियों से मशहूर है, लेकिन इस बार लगातार गिर रहे पारे ने सारी हदें पार कर दी हैं, कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की दोहरी मार से दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग बेबस नजर आ (delhi weather News) रहे हैं। दिल्ली के कई इलाकों में अबकी बार पारा 2 डिग्री से नीचे चला गया था। रविवार की रात से कोहरे ने राजधानी दिल्ली को अपने आगोश में लिया था।

Delhi Weather News

दिल्ली में टेंप्रेचर का टॉर्चर क्यों? देखें मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो करीब 10 साल बाद राजधानी इतने लंबे शीतलहर का प्रकोप झेल (delhi weather Tomorrow) रही है। इससे पहले साल 2013 में इतनी लंबी शीतलहर ने लोगों को अपने चपेट मेंलिया था। हालांकि आज शीतलहर का प्रभाव कुछ हल्का देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी कई जगहों पर इसका प्रकोप बना रह (delhi weather Today News) सकता है। इसके बाद शीतलहर की स्थिति आंशिक रह सकती है। वहीं 14 से 15 जनवरी के बीच एक बार फिर दिल्ली वालों को बर्फीली हवाओं की मार झेलनी पड़ सकती है।

End of Feed