दिल्ली वाले सावधान! धूल से भरा आएगा तूफान, पारा 44 डिग्री करेगा क्रॉस; इस दिन गिरेंगी बौछार

Delhi Dust Storms: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को धूल भरी हवा चलने की संभावना है व्यक्त की गई है। हालांकि, 11 जून तक बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचेगा। लेकिन, 12 जून से एक बार फिर मौसमी गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Delhi Mausam: दिल्ली में सोमवार को धूल भरी हवा चलने की संभावना है तथा आसमान आम तौर पर साफ रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 2.1 डिग्री अधिक है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Delhi Ka Mausam

दिल्ली में आंधी का अलर्ट

दिल्ली का तापमान कितना?

सफदरजंग निगरानी स्टेशन ने रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस, पालम में 43.6, लोदी रोड में 42.3, रिज में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि आयानगर में दिन का सबसे अधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26 और 29.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, आयानगर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed