Delhi Weather Forecast: राजधानी में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी, अभी और सताएगी ठंड

दिल्ली में सर्दी का सितम अभी बरकरार है। आज सुबह से शीतलहर चल रही है और कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला। दिल्ली में अभी ठंड और बढ़ सकती है। आज कोहरे का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में कंपकंपाती की ठंड का दौर जारी है। राजधानी में आज सुबह से शीतलहर चल रही है, सोमवार को कई दिनों के बाद दिल्ली में धूप देखने को मिली, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन यह राहत सिर्फ कुछ समय के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कड़ाके की सर्दियों के दिन बाकी है और ठंड की वापसी के आसार बने हुए हैं। दिल्ली और नोएडा में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज सुबह शीतलहर के साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला।

Winter

दिल्ली में ठंड का सितम बरकरार (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

आज मौसम का मिजाज

सोमवार को दिल्ली में हल्की धूप के दर्शन हुए थे। इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तामपमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार 24 जनवरी को कोहरा कम रह सकता है और आसमान साफ रहेगा। वहीं 25 से 28 जनवरी तक आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं।

End of Feed