Delhi Weather Forecast: शीतलहर-कोहरे के बीच होगा नए साल का आगाज, अगले 10 दिन कुछ यूं करवट लेगा मौसम

Weather in Delhi Next 10 Days Updates: राजधानी दिल्ली में नए साल का आगाज कोहरे और शीतलहर के बीच होगा। उससे पहले बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी ठंड बढ़ा सकती है। आइये जानते हैं आपके शहर में अगले 10 दिन मौसम किस तरह करवट बदलेगा।

Delhi Ka Mausam Kaisa Rahega next 10 Days: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से सर्दी का सितम जारी है। लगातार तापमान में जारी गिरावट से गलन बढ़ गई है। खासकर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से राजधानी में असर पड़ रहा है। फिलहाल, घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिन घने कोहरे के साथ ही शीतलहर भी जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सोमवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। गुरुवार की सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट आज सुबह 10:30 बजे तक के लिए जारी कर दिया है। उम्मीद है कि आगे इससे भी कम पारा देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा। तो आइये जानते हैं, अगले 10 दिन तक दिल्ली की सर्दी और कोहरे के साथ मौसम किस तरफ करवट लेगा।

delhi weather forecast

फाइल फोटो

अभी है मौसम का ऐसा हाल

राजधानी में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच होगा। एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इलाका अन्य इलाकों में से सबसे ठंडा रहा। वहीं, लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

End of Feed