Times Now Navbharat
live-tv
Premium

Delhi: सीवर ओवरफ्लो हो या नाला उफनें, गलियों-सड़कों में बारिश का पानी भर जाए तो इन Helpline नंबरों पर करें शिकायत

दिल्ली की सड़कों पर बरसात में पानी जमा होना यानी वाटरलॉगिंग एक आम समस्या है। इसके अलावा कभी सीवर ओवर फ्लो होने से तो कभी नालों में गंदगी और गाद जमा होने से भी गलियां गंदे पानी से लबालब भर जाती हैं। ऐसे में आपको एक Helpline Number की जरूरत होती है, जो हम आपके लिए लेकर आए हैं और यहां से आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

Image
Photo : PTI
जलभराव की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर (फोटो - PTI)
Authored by: Digpal Singh
Updated Aug 14, 2025, 12:59 IST
Follow on Google News

देश की राजधानी दिल्ली देश की शान हैं। लेकिन मानसून में यहां की सड़कें तालाब बन जाती हैं। ऐसे में उन सड़कों से पैदल गुजरना तो मुश्किल होता ही है, गाड़ियां भी बच-बचकर निकलती हैं। सड़क के एक हिस्से में पानी जमा होने के कारण दिल्ली जैसे शहरों में गाड़ियों की कतार लग जाती है। ट्रैफिक जाम से न सिर्फ लोग परेशान होते हैं, बल्कि पेट्रोल-डीजल का भी काफी नुकसान होता है। क्योंकि भारत ज्यादातर क्रूड ऑयल विदेशों से आयात होता है, इसलिए देश को भी इससे नुकसान होता है। तो जो समस्या आमतौर पर सिर्फ जलजमाव (Waterlogging) की दिखती है, वह असल में बहुत बड़ी है। बरसात के मौसम में कई इलाकों में सीवर से पानी ओवर फ्लो होने लगता है। कई जगह नाले उफनने लगते हैं और गलियों में पानी भर जाता है। ऐसे में अगर आपके इलाके में भी ऐसी समस्या हो रही है, तो हम आपके लिए Helpline Number लेकर आए हैं।

यहां हम जिन Helpline Number की जानकारी आपको दे रहे हैं, आप वहां कॉल करके जलजमाव की शिकायत कर सकते हैं। आपकी समस्या पर कार्रवाई करके दिल्ली का प्रशासन आपको और आपके क्षेत्र के लोगों को जलजमाव से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

दिल्ली में तमाम ऐसे इलाके हैं, जहां बरसात में अक्सर गलियों के अंदर पानी भर जाता है। लेकिन दिल्ली के कई इलाके ऐसे भी हैं, जिनमें कभी सीवर ओवरफ्लो तो कभी नाले के कारण गलियों में गंदा पानी भर जाता है। अगर आपके इलाके में भी पानी भरने की समस्या है तो दिल्ली में आपको दिल्ली जल बोर्ड (DJB) और (PWD) से संपर्क करना होगा। यही दो विभाग हैं जो आपके इलाके में जलजमाव की समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Sewer overflow.

Sewer overflow.

दिल्ली जल बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

क्षेत्र में या गलियों में जल जमाव की समस्या के लिए दिल्ली जलबोर्ड ने Helpline नंबर जारी किए हैं। Delhi Jal Board Helpline Number 1916 या 1800117118 (टोलफ्री) पर कॉल करके आप जलजमाव की समस्या की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा Delhi Jal Board Whatsapp Helpline Number 9650291021 पर आप व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि दिल्ली जल बोर्ड आपकी मदद तभी करेगा, जब सीवर ओवरफ्लो या पानी की पाइप टूटने की वजह से इलाके में जलभराव हो। इसके अलावा आप grievances-djb@delhi.gov.in ईमेल पते पर अपनी शिकायत ईमेल भी कर सकते हैं। दिल्ली जल बोर्ड के कंट्रोल कमांड सेंटर का नंबर 8383068300 है।

PWD का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

अगर सड़क पर पानी भर गया है और उसकी वजह से समस्या है तो आप इसके लिए PWD से संपर्क कर सकते हैं। पीडब्ल्यूडी की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आपको मदद मिल सकती है। जलजमाव की समस्या हो तो आप PWD के यूनिफाइड कंट्रोल रूम 1800118595 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। यही नहीं पीडब्ल्यूडी के वॉट्सएप चैटबॉक्स नंबर 8130188222 पर भी आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यही नहीं आप complaint@pwddelhi.com पर अपनी शिकायत PWD को ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं।

Waterlogging in Delhis gali.

Waterlogging in Delhis gali.

वाटरलॉगिंग होने पर MCD हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके इलाके में बारिश के कारण या सीवर ओवर फ्लो के कारण या नाले की दीवार टूटने के कारण या किसी भी अन्य वजह से पानी भर गया है, तो आप Helpline Number 311 पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि 311 एक ऑल इन वन हेल्पलाइन नंबर है। यानी दिल्ली सरकार की सभी नागरिक सेवाओं के लिए आप बेझिझक यह नंबर डायल कर सकते हैं। दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने 5 मई 2025 को All in one Helpline Number 311 जारी किया था। यह नंबर जारी करते हुए उन्होंने कहा था कि MCD, NDMC, DDA, PWD और जल बोर्ड सहित सभी तरह की नागरिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतें इस नंबर पर की जा सकती हैं। यहां शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

End of Article