दिल्ली: राजधानी के कई इलाकों को पांच और छह जनवरी को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के मुताबिक, भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के फ्लशिंग के वार्षिक कार्यक्रम के कारण दक्षिण दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार और शनिवार को पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। ऐसे में लोगों को दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा, लोगों को सलाह दी गई है कि ज्यादा से ज्यादा पानी स्टोर कर लें, ताकि, दो दिन ज्यादा दिक्कतें न हों। आइये जानते हैं कि 5 और 6 जनवरी को किन-किन इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
दिल्ली में 2 दिन नहीं आएगा पानी
5 जनवरी को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
5 जनवरी को प्रभावित क्षेत्रों में जी-II, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, कैलाश के पूर्व, दयानंद कॉलोनी, खानपुर जेजेआर कॉलोनी, गढ़ी स्लम क्वार्टर, अमृतपुरी गढ़ी, सी-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश नया और पुराना, सीएसपी फ्लैट्स, एसएफएस-144 फ्लैट्स, करावल नगर, दयालपुर, मुनीरिका गांव, हिरन का उद्यान, महरूअली, किशन गढ़, हरा पार्क, मुनिरका, उजवा बीपीएस, स्मालखा गांव, महिपालपुर पुराना, 560 जनता हाउस Pkt-7 नसीरपुर, पॉकेट-9 नसीरपुर में 174 ईडब्ल्यूएस, 68 एलआईजी मकान, सी-ब्लॉक सीमापुरी, और मुस्तफाबाद शामिल हैं। लिहाजा, संबंधित इलाकों में लोग पानी का स्टॉक कर लें। ताकि, रोजमर्रा के कामों के लिए पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
6 जनवरी को ये इलाके रहेंगे प्रभावित
वहीं, 6 जनवरी को आरपीएस एलआईजी नंबर-10 मदन गिर, दौलतपुर बीपीएस, नांगल गांव, रंगपुरी गांव, वसंत कुंज, 279 मकान (224 जनता और 55 एलआईजी) पॉकेट-10 नसीरपुर, हिरन का उद्यान, महरूअली, किशन गढ़, हरा पार्क, मुनिरका, मालवीय नगर, अमृतपुरी गढ़ी, 208 एमआईजी मकान Pkt-2 सेक्टर-1, 36 एसएफएस पॉकेट-2 सेक्टर-1 और मानसरोवर पार्क क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। ऐसे में किसी परिस्थिति से निपटने के लिए पानी जमा कर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
