दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) में नॉनवेज फूड (Non-Vegetarian Food) खाने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना महामारी (Covid) के चलते कॉलेज को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अब फिर से कॉलेज खुला गया। ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन और हॉस्टल में छात्रों को मांसाहारी खाना परोसना बंद कर दिया है। दक्षिण भारतीय छात्रों को इससे परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की है और जल्द से जल्द कॉलेज कैंटीन और हॉस्टल में मांसाहारी खाना बनाने और खाने की अनुमति देने की मांग की है।
प्रिंसिपल का बयान
वहीं इस मामले को लेकर हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर रामा ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है कि कब मांसाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया गया था। हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर रामा ने बताया, 'मुझे ठीक से याद नहीं है कि कब मांसाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया गया था। 3-4 साल पहले की बात है, लेकिन कमेटी ने फैसला लेने से पहले छात्रों से बात की होगी और फिर नॉन-वेज खाना बंद करने का फैसला लिया होगा। केवल शाकाहारी भोजन परोसने के फैसले के खिलाफ प्रशासन को कोई शिकायत नहीं मिली। किसी छात्र ने इसकी शिकायत नहीं की है। हमारे कॉलेज की कैंटीन में कभी भी मांसाहारी खाना नहीं परोसा जाता था। कोविड-19 के प्रकोप के बाद छात्रावास में मांसाहारी भोजन परोसने की सुविधा बंद कर दी गई'
I don't remember when exactly the serving of non-veg food was stopped. It was 3-4 years back, but the committee mus… t.co/PoFwwPxgjG
— ANI (@ANI) Jan 15, 2023
छात्रों का दावा
दरअसल इस तरह की खबरें आई थी कि हंसराज कॉलेज के छात्रावासों में रह रहे छात्र- छात्राओं को नॉनवेज खाना परोसा जाना बंद कर दिया है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है और वे हॉस्टल छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। यहां कई विदेशी और पूर्वोत्तर भारतीय छात्र हैं जो हॉस्टल में रहते हैं। छात्रों का कहना था कि पहले उन्हें हफ्ते में दो दिन चिकन बिरयानी, दो दिन चिकन करी और एक दिन अंडा करी खाने में मिलता था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
