Delhi News: प्रगति मैदान टनल में रफ्तार पर लगी लगाम, 30 से अधिक स्पीड में वाहन चलाने पर कटेगा चालान

प्रगति मैदान टनल में अब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक की स्पीड से वाहन चलाने पर चालान कटेगा। इसके लिए टनल में एनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, जो रफ्तार वाले वाहनों का चालान काटेगा।

Delhi News: दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगी है। टनल के अंदर वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा से अधिक होने पर अब पर चालान कटेगा। वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए चालान काटने वाले कैमरे भी लगाए जाएंगे। अभी यहां पर सामान्य कैमरे लगे हुए हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगाया गया है। इस टनल में अब जल्द ही तेज रफ्तार वाहनों की पहचान करने वाले कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Delhi Pragati Maidan Tunnel

प्रगति मैदान टनल (फोटो साभार - ट्विटर)

कैमरे करेंगे रफ्तार वाले वाहन की पहचान

प्रगति मैदान टनल में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों पर रोक लगाने के लिए अब तेज रफ्तार वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रगति मैदान टनल के अंदर वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा तय है। इसके बावजूद वाहन इससे अधिक स्पीड से चलते हुए ही दिखाई देते हैं। जिसके कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। लेकिन अब इन वाहनों की स्पीड पर लगाम लगाने के लिए स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (NPR) करने वाले कैमरे टनल में लगेंगे। इन कैमरों के लगने के बाद अगर कोई वाहन 30 किमी प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से टनल में चलेगा तो उसका चालान तुरंत कट जाएगा।

End of Feed