Australia Vs Netherlands Match: दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी का रखें ख्याल, कानूनी पेंच से बचने के लिए करें यह काम

Delhi Traffic Police Advisory- ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड विश्वकप मैच के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइडरी जारी की है। दोनों टीमों के मध्य राजधानी स्थित फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले मैच के लिए आज दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक भीड़भाड़ की आशंका के चलते ये एडवाइजरी जारी हुई है।

दिल्ली: राजधानी स्थित अरुण जेटली (फिरोजशाह कोटला) मैदान में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच होना है। इससे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम और उसके आसपास लगाए गए कुछ यातायात प्रतिबंधों के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर डायवर्जन/प्रतिबंध रहेगा। वहीं, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक किसी भी भारी वाहन और बसों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Delhi Traffic Police issues Advisory

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइडरी

दोपहर 12 से रात 12 तक भीड़भाड़

End of Feed