Delhi Traffic Advisory: IPL के चलते प्रभावित रहेगा दिल्ली में ट्रैफिक, देखें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मैच होने वाला है। मैच के चलते स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार, 20 मई यानी आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच होने वाला है। आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं। इन दोनों टीमों के बीच शाम 7 बजे से रात 11:30 बजे तक खेला जाएगा। मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। मैच देखने भारी संख्या में यहां लोग पहुंचेगे। भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Delhi Traffic Jam

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा पार्किंग की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है। यदि आप भी यात्रा के लिए आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला आईपीएल मैच देखने जा रहे हैं या अरुण जेटली स्टेडियम से होते हुए अपने घर या किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। क्योंकि मैच के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश निषेध है तो वहीं कई मार्गों पर डायवर्जन किया गया है।

End of Feed