Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज (शनिवार) आईपीएल का मैच हो रहा है। इसे लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और मुंबई के बीच हो रहे आईपीएल मैच को लेकर कई रूटों को बदला गया है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
फाइल फोटो।
इन रास्तों को किया गया डायवर्ट
आईपीएल मैच को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मैच में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर आवश्यकतानुसार डायवर्जन/प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक दिल्ली गेट से आईटीओ चौक तक बहादुर शाह जफर मार्ग और राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग का उपयोग करने से बचने की सलाह दी है।
मेट्रो स्टेशन पर शटल की सुविधा
मैच में लोगों के आने की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है, जिसे देखते हुए ये एडवाइजरी जारी की गई है। अगर आप भी इन रूटों से होकर निकलने वाले हैं तो वेवजह जाम में फंसने अच्छा है कि इन रूटों का उपयोग न करें और इसके स्थान पर डायवर्ट रास्तों का प्रयोग करें ताकि जाम से दो-दो हाथ न हों। बता दें कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए शटल सुविधा उपलब्ध है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
