ट्रैफिक जाम को करें बाय-बाय! जल्द खुलेगी दिल्ली की 3rd रिंग रोड, 40% तेज होगा सफर

दिल्ली में तीसरी रिंग रोड के रूप में बन रही अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी और अगस्त तक चालू हो जाएगी। इस रोड के बनने से यात्रा का समय 40-60% तक कम होगा। इस रोड का 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले इस 76 किमी लंबे कॉरिडोर के शुरू होने से ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।

Delhi Third Ring Road: दिल्लीवासियों को जल्द ही तीसरी रिंग रोड मिलने वाली है। जिससे राजधानी में ट्रैफिक की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। दिल्ली की तीसरी रिंग रोड के रूप में बनाई जा रही छह लेन वाली Urban Extension Road-2 (UER-II) का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। यह रोड अगस्त तक दिल्लीवासियों के लिए चालू हो जाएगी। जिसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक यात्रा का समय लगभग आधा हो जाएगा। साथ ही हरियाणा बॉर्डर तक सफर भी 40 से 60 फीसदी तक कम हो जाएगा। इस परियोजना के निर्माण से दिल्ली-एनसीआर के कई पिछड़े इलाके मुख्य नेटवर्क से जुड़ेंगे।

Meta AI

Meta AI

तीसरी रिंग रोड का 95 फीसदी काम पूरा

अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) करीब 8000 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। इस प्रोजेक्ट का 95% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके नजफगढ़ मुंडका और अलीपुर जैसे इलाकों से गुजरने वाले हिस्सों को पहले ही चालू कर दिया गया है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट के साथ इस प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक भी हुई। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल कुल 2.34 लाख करोड़ रुपये की लागत से 594 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा 23,850 करोड़ की लागत से 128 किलोमीटर की अन्य सड़क परियोजनाओं पर भी जल्द ही काम शुरू होगा।

End of Feed