दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 134 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अवैध तरीके से रह रहे 134 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से कई ऐसे लोग पकड़े गए हैं, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे या वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

दिल्ली : दक्षिण जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 134 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्टेशन के लिए हिरासत में लिया है। इनमें 38 महिलाएं और 43 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह अभियान 27 दिसंबर 2024 से 10 जून 2025 तक चलाया गया, जिसमें दक्षिण जिले की कई टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध इलाकों में जाकर आधार कार्ड और वोटर आईडी की जांच की। इस दौरान कई ऐसे लोग पकड़े गए जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे या वीज़ा की अवधि समाप्त हो चुकी थी।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस (सांकेतिक फोटो)

कहां से गिरफ्तार हुए बांग्लादेश

End of Feed