दिल्ली घूमना अब होगा और भी आसान, PM संग्रहालय से लेकर इन जगहों की झटपट होगी सैर; इतने बजे मिलेगी पर्यटक बस!

Delhi Tourist Bus: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही पर्यटक एक स्पेशल बस सेवा का आनंद उठा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग इस सेवा को इसी महीने या अगले महीने शुरू करने की योजना बना रहा है। बस यात्रा का किराया वयस्कों के लिए 500 रुपये और छह से बारह वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 300 रुपये होगा।

Delhi Tourist Bus: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही पर्यटक एक स्पेशल बस सेवा का आनंद उठा सकेंगे, जो नई दिल्ली क्षेत्र के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों (प्रधानमंत्री संग्रहालय से लेकर दिल्ली हाट तक) तक बैंगनी रंग वाली बसों से जा सकेंगे, जिन पर सिग्नेचर ब्रिज और भारत मंडपम जैसे मशहूर स्थलों की छवियां होंगी।

Pradhanmantri Sangrahalaya

प्रधानमंत्री संग्रहालय (फाइल फोटो साभार: iStock)

कब शुरू होगी बैंगनी बस सर्विस?

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली सरकार का पर्यटन विभाग इस सेवा को इसी महीने या अगले महीने शुरू करने की योजना बना रहा है। अधिकारी ने बताया, "हम पर्यटकों के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय से भारत मंडपम, युद्ध स्मारक, नए संसद परिसर, दिल्ली हाट जैसे अन्य लोकप्रिय स्थलों तक शाम का भ्रमण शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके जरिए हमारी योजना दिल्ली आने वाले विदेशियों और पर्यटकों को आकर्षित करने की है। हमने डीटीसी से 9 मीटर लंबी नई इलेक्ट्रिक बसें किराए पर ली हैं।"

End of Feed