दिल्ली के 200 से अधिक गांवों का होगा विकास, ग्रामीण विकास बोर्ड के नए चेयरमैन बने राजकुमार चौहान

दिल्ली के 200 गावों की सूरत बदलने के लिए दिल्ली सरकार ने ग्रामीण विकास बोर्ड को पुनर्गठित किया है और इसके चेयरमैन के रूप में राजकुमार चौहान को नियुक्त किया गया है। नए चेयरमैन के आने से ग्रामीणों को नई उम्मीद मिली है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाहरी गांवों की सूरत बदलने के लिए रेखा सरकार तैयारी कर रही है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और जल निकासी की समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए और यहां के लोगों को विकास की दिशा में ले जाने के लिए ग्रामीण विकास बोर्ड को पुनर्गठित किया गया है। इसके चेयरमैन के पद पर राजकुमार चौहान को नियुक्त करते हुए उन्हें कैबिनेट रैंक प्रदान किया गया है। ग्रामीण विकास बोर्ड के पुनर्गठन से ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है।

Delhi village

दिल्ली के गांवों की बदलेगी सूरत (फोटो - Canva)

गांवों के बुनियादी ढांचों का किया जाएगा विकास

राजकुमार चौहान ने गांवों के विकास को लेकर कहा कि उनका मुख्य ध्यान बुनियादी ढांचे के विकास पर होगा, जिसमें सड़कें, नालियां, चौपालें और बारात घर शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई गांवों जैसे किराड़ी, निठारी, और मुंडका में जलभराव की समस्या आम है, जो बारिश के बाद और भी गंभीर हो जाती है। चौहान ने कहा कि उन्हें 200 से अधिक गांवों में काम करना है, जहां मूलभूत सुविधाएं गायब हो गए हैं।

End of Feed