Red Fort Blast: जांच एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक, कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था या नहीं, होगी DNA जांच-सूत्र

पुलिस कार में सवार शख्स का DNA टेस्ट कराएगा, जिसकी मौत हुई है। इसके बाद पुष्टि होगी कि कार में डॉक्टर उमर मोहम्मद ही सवार था या नहीं। फरीदाबाद मॉड्यूल का ये एक आतंकी डॉक्टर उमर मोहम्मद फरार चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला फिदायीन शैली के ऑपरेशन जैसा लग रहा है। यह घटना पुलिस द्वारा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और 2,900 किलोग्राम से ज्यादा संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट जब्त करने के कुछ ही घंटों बाद हुई है।

Delhi Bomb Blast: दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए कार विस्फोट की अब एक संदिग्ध आतंकी हमले के रूप में जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने पुष्टि की है कि एक हुंडई i20 कार विस्फोटकों से भरी हुई थी और लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास साजिश के तहत विस्फोट किया गया था। ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है और काफी सारे लोग घायल हैं।

amit shah (1)

दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंचे अमित शाह (PTI)

फिदायीन हमले का शक

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लाल किले के बाहर कार में हुए धमाके को आतंकी हमला माना जा रहा है। बताया गया कि कार में विस्फोटक लगाया गया था और फिर धमाका किया गया। एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है।

End of Feed