Delhi Red Fort Blast: लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में धमाका, अब तक 12 लोगों की मौत और 20 घायल, कई गाड़ियां जलकर राख

Delhi Red Fort Car blast: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए धमाके के बाद से पूरी राजधानी में दहशत का माहौल है। दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi Red Fort Car Blast: राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से पूरी दिल्ली में दहशत का माहौल है। दिल्ली में ब्लास्ट के बाद देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए हैं। इस विस्फोट में घायल हुए लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) में भर्ती कराया गया है।

Delhi Red Fort Blast

लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास चलती कार में धमाका

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें तीन लोग सवार थे। इस बीत की जांच की जा रही है कि क्या यह एक आत्मघाती हमला था। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने अनुसार, विस्फोट धीमी गति से चल रही हुंडई आई20 कार में हुआ था। विस्फोट की इस घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

End of Feed