Delhi Blast Photos: दिल्ली के लाल किले विस्फोट स्थल से सामने आईं तस्वीरें...बयां कर रही हैं 'हादसे की भयावहता'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2025, 12:01 AM IST

Delhi Red Fort Blast Photos: दिल्ली के लाल किले के पास कार में जोरदार धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। इस घटना की तस्वीरें भयावह मंजर बता रही हैं।

Delhi Red Fort Blast Photos: दिल्ली स्थित लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 8 लोगों की मौत हुई है। कम से कम 24 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद वहां से सामने आईं तस्वीरें घटना स्थल की भयावहता को बयां कर रही हैं...

Delhi Red Fort Blast Photos

इस घटना की तस्वीरें भयावह मंजर बता रही हैं...

घटना के बाद चांदनी चौक मार्केट को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को भी चांदनी चौक मार्केट बंद रहेगा। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने सोमवार को कहा कि धमाका लाल किले के यातायात सिग्नल के पास धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ।

End of Feed