प्रदूषण में घुट रहा दिल्ली का दम, प्यूरीफायर पर 18% GST; केजरीवाल ने कहा-जनता पर बोझ डालना बंद कीजिए

दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफ़ायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% GST वसूल रही है।

दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर से वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा दर्ज किया गया। एक्यूआई 400 पार कर गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड से जूझ रहे लोगों को वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। लिहाजा पूर्व वाली सरकार वर्तमान सरकार को घेर रही है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और रेखा सरकार से वाजिब सवाल किए हैं। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि साफ़ हवा और साफ़ पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है।

Arvind Kejariwal Aap.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (फोटो-@ArvindKejriwal)

केजरीवाल ने पूछे सवाल

दिल्ली सहित उत्तर भारत में हवा जानलेवा हो चुकी है, और समाधान देने की बजाय सरकार जनता से टैक्स वसूल रही है। लोग अपने परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए एयर प्यूरीफ़ायर लेने जाते हैं, और वहां पता चलता है कि सरकार उस पर 18% GST वसूल रही है। ये सरासर अन्याय है। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एयर और वॉटर प्यूरीफायर पर लगाया गया GST तुरंत हटाया जाए। समाधान नहीं दे सकते तो कम से कम जनता की जेब पर बोझ डालना बंद कीजिए।

End of Feed