Delhi News: ग्रेटर कैलाश में गुंडागर्दी! शराब पीने से रोकने पर पुलिसकर्मी को पीटने लगे युवक, वर्दी भी फाड़ी

ग्रेटर कैलाश-1 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ सड़क किनारे शराब पी रहे छह-सात युवकों ने मारपीट की। पुलिसकर्मी ने उन्हें सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका। जिसके बाद युवकों ने उसपर हमला कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी। जिसके बाद कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Delhi News: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 से एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुलिसकर्मी ने गश्त के दौरान कुछ युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोका। जिसपर युवकों ने न सिर्फ पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट कर वर्दी भी फाड़ दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Crime (1)

फाइल फोटो

नौकरी छीनने की धमकी दी

यह घटना 19 जुलाई की रात सांझा चूल्हा रेस्टोरेंज के पास स्थित टैक्सी स्टैंज पर हुई। जहां 6.7 युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात हवलदार संदीप ने इलाके में गश्त कर रहे थे। जब उन्होंने युवकों को शराब पीते देखा तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसपर युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ पहले गाली-गलौच की और फिर उन्हें धमकाने लगे कि वे उनकी नौकरी छीन लेंगे।

End of Feed