Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, द्वारका में 900 लीटर अवैध शराब जब्त; तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 900 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सप्लाई चेन से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली में द्वारका जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरियाणा से दिल्ली लाई जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी है। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप से 100 कार्टन (5000 क्वार्टर), यानी करीब 900 लीटर शराब जब्त की। इस मामले में पुलिस ने सप्लायर गुड्डू कुमार दास (22) को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के निर्देशन में की गई।

Police.

सांकेतिक फोटो (iStock)

गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर 12 अगस्त को एक संदिग्ध टाटा इंट्रा पिकअप वाहन का सुराग मिला। जब पुलिस ने वाहन को रुकने का संकेत दिया तो चालक ने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने तुरंत उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई, जिसे दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई किया जाना था।

End of Feed