Delhi Police Operation Milap: दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन मिलाप' ने बिछड़े हुए लोगों के अंदर अपने परिवार से फिर से मिलने की उम्मीद को हकीकत का रूप दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई बिछड़े परिवारों को फिर से मिलाया है। अगस्त महीने में ही साउथ-वेस्ट दिल्ली पुलिस ने 130 लापता लोगों को खोज निकाला और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया। इनमें छोटे बच्चे से लेकर वयस्क भी शामिल हैं।
ऑपरेशन लापता से अपने परिवार पहुंचे लापता लोग (टाइम्स नाउ नवभारत)
ऑपरेशन मिलाप: 130 लापता लोग अपने घर लौटे
साउथ-वेस्ट दिल्ली पुलिस ने अगस्त महीने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के ऑपरेशन मिलाप के तहत 130 लापता लोग अपने परिवारों से मिल गए। इनमें 48 बच्चे और 82 बड़े शामिल हैं।
सालभर में 931 लोग मिले
इस साल जनवरी से अगस्त तक पुलिस ने अब तक 931 लोगों को ढूंढ निकाला है। इनमें 306 बच्चे और 625 वयस्क थे। सभी को उनके परिवारों को सुरक्षित सौंप दिया गया।
कैसे मिलाए गए लोग?
पुलिस को शिकायत मिलते ही खोज शुरू कर दी जाती है। इसके लिए इलाके में पूछताछ, CCTV कैमरों की जांच, और गुमशुदा लोगों की तस्वीरें बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और ऑटो स्टैंड पर लगाना जैसे कदम उठाए गए। बस ड्राइवर, कंडक्टर, दुकानदार, मुखबिर और अस्पतालों के रिकॉर्ड से भी मदद ली गई।
डीसीपी साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट अमित गोयल का कहना है कि इस तरह के अभियान से लोगों का भरोसा बढ़ता है और परिवारों को अपने बिछड़े बच्चे और परिजन वापस मिल जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
