वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की डिजिटल पहल, व्हाट्सएप के जरिए बुजुर्गों को मिलेगा सीधा सहयोग

वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए मध्य जिला पुलिस ने 24×7 केयर फाउंडेशन के सहयोग से एक सराहनीय पहल की है। इस पहल के तहत एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें 1,500 से अधिक बुजुर्ग जुड़ चुके हैं। यह मंच उन्हें साइबर सुरक्षा और अन्य सामाजिक सहायता प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

Delhi Senior Citizen Safety: वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और भलाई आज के समय की एक अहम आवश्यकता बन गई है, क्योंकि उम्र के साथ वे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए, मध्य जिला पुलिस ने 24×7 केयर फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष पहल शुरू की है। इस पहल के तहत एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें अब तक 1,500 से अधिक वरिष्ठ नागरिक शामिल हो चुके हैं। यह मंच उन्हें अपनी समस्याएं साझा करने और सहायता प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

Delhi Police Launches WhatsApp Initiative for Senior Citizens (Symbolic Photo Canva)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल सहयोग (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर पटेल नगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 200 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिनका गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया।

End of Feed