Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में मुहर्रम जुलूस पर ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: दो दिन के मुहर्रम (16-17 जुलाई) और ताजिया जुलूस के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रा करने वाले लोग जारी एडवाइजरी के अनुसार ही अपना प्लान बनाएं।

KEY HIGHLIGHTS
दो दिन निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
16-17 जुलाई यातायात रहेगा प्रभावित

Delhi Traffic Advisory: इस साल मुहर्रम 16-17 जुलाई को मनाया जाएगा। दो दिन के मुहर्रम में दोनों ही दिन ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। मुहर्रम जुलूस को बिना किसी परेशानी के संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को जाम प्रभावित रास्तों से बचने के लिए और पर्याप्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है। मुहर्रम जुलूस के चलते कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा डायवर्जन रूट तैयार किए गया है। आइए आपको ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के बारे में बताएं...

Delhi Traffic Advisory.

दिल्ली में मूहर्रम जुलूस पर ट्रैफिक एडवाइजरी

इन रास्तों से निकाला जाएगा जुलूस

मुहर्रम के अवसर पर सबसे बड़ा ताजिया जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नई दिल्ली, लोदी कॉलोनी स्थित कर्बला पर संपन्न होगा। दूसरा जुलूस मंगलवार (16 जुलाई) रात 9 बजे छत्ता शहजाह, कलां महल से शुरू होकर कमरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वाला, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, हौज काजी से होकर गुजरेगा। एक अन्य ताजिया जुलूस रात 9 बजे पुरानी पुलिस चौकी से अशोक बस्ती, कुतुब रोड, खारी बावली, लाल कुआं, हौज काजी, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद से होकर गुजरेगा। इसके अलावा दिल्ली के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी, शाहदरा, उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में भी अलग-अलग स्थानों पर ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे।

End of Feed