Delhi Traffic Advisory: हनुमान जन्मोत्सव पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से बचकर निकलें आज

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज हनुमान जंयती के चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Advisory: आज 23 अप्रैल को हनुमान जंयती का पर्व देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन दिल्ली के हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। आज बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 50 से 60 हजार भक्तों की भीड़ उमड़ सकती है। इसके अलावा आज शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसके चलते आज कई रास्तों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति हो सकती है। जिसको देखते हुए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Police

दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

इन रास्तों पर वाहन पार्क करने पर रोक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक शोभा यात्रा निकलेगी। जिसमें करीब 1000-1500 लोग शामिल होंगे। शोभा यात्रा में सात रथ और बैंड पार्टियां भी होंगी। जिससे आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। जिसके कारण आज कई रास्तों पर वाहनों के जाने की अनुमति नहीं होगी और कई रास्तों को डायवर्ट भी किया जाएगा। मंगलवार को खड़क सिंह मार्ग और आउटर सीसी, कनॉट प्लेस पर गाडियों के पार्क करने या उनके रुकने की अनुमति नहीं है। अगर इन रास्तों पर आज वाहनों को पार्क किया जाएगा, तो उन्हें वहां से हटा दिया जाएगा और चालान की कार्रवाई की जाएगी। जिन वाहनों को टो किया जाएगा। उन्हें सीएनजी पंप के पास काली बाड़ी मार्ग पर ट्रैफिक पिट में पार्क किया जाएगा।

End of Feed