दो साल से कोमा में है हेड कांस्टेबल, दिल्ली पुलिस ने घर जाकर निभाई रिटायरमेंट की रस्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 2, 2024, 09:55 AM IST

दिल्ली के सरिता विहार में दो साल से कोमा में पड़े एक हेड कांस्टेबल को सम्मान के साथ रिटायरमेंट दिया गया। वे ड्यूटी के दौरान एक रोड एक्सीडेंट में घायल होने के बाद से कोमा में हैं। सेवानिवृत्त होने वाले अन्य लोगों की तरह ही उन्हें पगड़ी, प्रशस्ति पत्र, दिल्ली पुलिस शील्ड और अन्य उपहार भेंट किए गए।

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार में एक दुर्घटना के बाद पिछले दो वर्षों से कोमा में पड़े एक हेड कांस्टेबल को दिल्ली पुलिस ने सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (यातायात) शशांक जायसवाल और एस. के. सिंह ने शुक्रवार को हेड कांस्टेबल राज सिंह के घर पहुंचकर सम्मान के साथ उन्हें सेवानिवृत्ति दी। उसने बताया कि ड्यूटी के दौरान राज सिंह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तभी से कोमा में हैं।

Constable in coma for two years

पुलिसकर्मी को कोमा में दिया गया रिटारयमेंट (फोटो साभार - ट्विटर)

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त 2022 को जब राज और दो अन्य पुलिसकर्मी सरिता विहार यातायात सर्कल अंतर्गत मां आनंदमयी मार्ग पर तैनात थे उसी समय वे दुर्घटना का शिकार हो गये। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने राज सिंह को टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब अधिकारी हेड कांस्टेबल से मिलने गए तो उन्होंने उनसे बातचीत करने की भी कोशिश की। उन्हें अन्य सभी सेवानिवृत्त लोगों की तरह ही सम्मानित किया गया।

End of Feed