CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले का दोस्त पुलिस की हिरासत में, आरोपी को भेजे थे पैसे

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। उसने कथित तौर पर राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे। बता दें कि आरोपी राजेश खिमजी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है, जो बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसुनवाई में फरियादी बनकर पहुंचा था और उनपर हमला कर दिया था।

CM Rekha Gupta Attack Case: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी राजेश के एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है। उसने कथित तौर पर राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस उन दस लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी के संपर्क में थे।

rekha gupta attack case update news

बुधवार को हुआ था मुख्यमंत्री पर हमला (फाइल फोटो | PTI)

दिल्ली लाया जाएगा संदिग्ध

संदिग्ध को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट में उन पांच अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से मिला है।

End of Feed