दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेटिंग एप से जाल में फंसाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने डेटिंग एप के जरिए महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है।

Delhi News: डेटिंग एप के जरिए महिलाओं को फंसाकर धोखाधड़ी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की टीम ने डेटिंग एप के जरिए युवतियों और शादीशुदा महिलाओं को फंसाकर उनसे पैसे ऐंठने वाले साइबर क्रिमिनल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। जानकारी के लिए बता दें कि गिरफ्तार आरोपी ने कंप्यूटर साइंस में एमटेक किया हुआ है।

Delhi Crime News

डेटिंग एप से जाल में फंसाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर यूनिट ने बताया कि उत्तराखंड से एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी शादीशुदा महिलाओं और युवतियों को डेटिंग एप के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाता था और उनसे धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिसमें युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और चैट मौजूद हैं।

End of Feed