Delhi News: दिल्ली में संपत्ति विवाद का खूनी अंजाम, पोते ने दादा पर चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली की चांदनी महल थाना पुलिस ने दादा की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश करने वाले पोते को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पोते ने अपना गुनाह कबूल किया। पुलिस ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर आरोपी ने दादा पर गोली चलाई थी।

Delhi Crime News: दिल्ली की मध्य जिला पुलिस की चांदनी महल थाना टीम ने हत्या के प्रयास के मामले को सुलझाते हुए 24 वर्षीय पोते को अपने ही दादा पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास की यह वारदात लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद का नतीजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 21 अक्टूबर को दादा की हत्या करने की मंशा से गोली चलाई थी और वहां से फरार हो गया था। पुलिस को मामले की जानकारी एलएनजेपी अस्पताल से मिली थी। पुलिस टीम जब अस्पताल पहुंची, तो पाया कि घायल व्यक्ति बयान देने की स्थिति में नहीं था।

Crime News.

दिल्ली में संपत्ति विवाद का खूनी अंजाम

न्यूज एसेंजी IANS के अनुसार, पुलिस ने बड़ी मस्जिद के पीछे वाली गली में जांच शुरू की। वहां से पुलिस को खून के धब्बे, दो खाली गोलियों के खोल, एक शीशे का टुकड़ा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अपराध दल और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। चूंकि कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं मिला, इसलिए पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

End of Feed