Delhi: आतंकी संगठन BKI का कुख्यात गिरफ्तार, पंजाब में फेंका था थाने के ऊपर ग्रेनेड

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में एक थाने पर ग्रेनेड हमले और दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े मामले में वॉन्टेड आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है। आकाशदीप बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन से संबंधित है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क की जानकारी मिल सके।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े वांछित आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आकाशदीप पर पंजाब के लाल किला सिंह बटाला थाने पर ग्रेनेड हमले और दिल्ली में बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि संगठन के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा सके।

police

पंजाब के लाल किला सिंह बटाला थाने पर ग्रेनेड हमले फेंकने का है आरोपी (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

हालांकि गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन दिल्ली पुलिस को शक है कि वह बीकेआई के सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा है। स्पेशल सेल इस दिशा में गहन जांच कर रही है।

End of Feed