Delhi Encounter: दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में वांटेड अपराधी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिवाली की रात तैमूर नगर में हुई गोलीबारी की वारदात में शामिल था और तब से फरार था।​​ घटनास्थल से देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और दो खोखे भी बरामद हुए हैं।

Delhi Police Encounter: दिवाली की रात तैमूर नगर में गोलीबारी की घटना के मामले में वांछित एक व्यक्ति को दक्षिण पूर्व दिल्ली में पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बीते पांच दिन से फरार हथियारों का आपूर्तिकर्ता तेजस उर्फ भरत (28) आस्था कुंज पार्क इलाके में है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

CRIME

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को पकड़ा

हेड कांस्टेबल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पुलिस टीम ने जब तेजस को रोकने की कोशिश की तो उसने उस पर गोली चला दी। एक हेड कांस्टेबल की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी।” उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर में लगी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके इलाज के लिए तत्काल एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

End of Feed