Delhi Crime: महिला का गला दबाकर लूट को दिया था अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने शकरपुर क्षेत्र में एक महिला से लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर लूट के पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लूट के समय इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है और मामले की आगे की जांच जारी है।

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक महिला के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के चेन और कुंडल लूटे थे। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश की पहचान प्रमोद उर्फ देव उर्फ चिकना, नितिन और अंगद के रूप में की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराएं लगाई हैं।

Delhi Crime New

महिला के साथ लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (फोटो - Canva)

जमानत पर बाहर आया आरोपी फिर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि प्रमोद मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, प्रमोद पर कुल 26 झपटमारी के मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 30 जन 2025 को ही आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने वापस लूट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने शुरू कर दिया।

End of Feed