Delhi News: पश्चिम दिल्ली में शख्स की चाकू मारकर की हत्या, 1500 रुपये बना मौत की वजह

Delhi News: पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में एक शख्स की पैसों के लेन-देन के मामले में कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे का कारण 1500 रुपये को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Delhi News: पश्चिम दिल्ली से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। ये घटना पंजाबी बाग इलाके की है, जहां एक 29 वर्षीय व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। हत्या का मुख्य कारण पैसों का लेन-देन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 1500 रुपये के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है। हत्या की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

Delhi Police Arrested Murderer Who Killed Young Man For Worth 1500 Rupees

1500 रुपये के लिए पड़ोसी की चाकू मारकर की हत्या

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की गई है, उसका नाम विनोद उर्फ विन्नू है। उसका शव 22 दिसंबर को मादीपुर जेजे क्लस्टर के उसके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले हत्यारे को हिरासत में ले लिया और जांच की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हत्यारे ने विनोद पर कई बार चाकू से वार किए थे।

End of Feed