Instagram पर 'ऑनलाइन तांत्रिक' से सावधान! दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से एक साइबर ठग को पकड़ा, ऐसे बनाता था लोगों का शिकार

दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर लोगों को ठगने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर खुद को ऑनलाइन तांत्रिक बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था, फिर उनसे पैसे ठगता था। आरोपी ने दिल्ली की एक महिला से एक लाख से अधिक रूपये ठग लिए। ऐसे ही उसने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने एक ऐसे ठग को राजस्थान से गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम पर खुद को 'ऑनलाइन तांत्रिक' बताकर लोगों से पैसे ठगता था। आरोपी राहुल (20) राजस्थान के झुंझुनूं का रहने वाला है, जिसने सोशल मीडिया पर नकली अकाउंट और वेबसाइट बनाकर दर्जनों लोगों को झांसे में लिया।

delhi crime

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन तांत्रिक के नाम पर ठगने वाला शख्स गिरफ्तार

कैसे करता था ठगी

DCP नई दिल्ली देवेश महाला के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम पर '@AGHORI_JI_RAJASTHAN' नाम से पेज चलाता था। इस पेज पर वह खुद को तांत्रिक बताता था और दावा करता था कि वह लोगों के जीवन की हर समस्या – जैसे प्रेम विवाह, पारिवारिक कलह, सौतन से छुटकारा, या बुरे साए से मुक्ति – का समाधान कर सकता है। दिल्ली की एक महिला ने जब उससे संपर्क किया तो उसने उसे यह कहकर डरा दिया कि उसके घर में 'भूत-प्रेत' हैं और विशेष पूजा करनी पड़ेगी। आरोपी ने महिला से कुल 1,14,000 रुपये ले लिए और फिर संपर्क तोड़ दिया।

End of Feed