दिल्ली में इंसानियत शर्मसार! 2 साल की मासूम को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के बवाना इलाके में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। शुक्रवार को जब मां काम से लौटी तो उसने बच्ची को रोता हुआ पाया। बड़ी बेटी से पूछने पर उसने बताया कि पड़ोसी शख्स छोटी बहन को अपने कमरे में लेकर गया था। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली के बवाना इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने की वारदात सामने आई है। जहां दो साल की मासूम के साथ पड़ोसी शख्स ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में बवाना थाने में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

Crime

फाइल फोटो

काम से लौटी मां को रोती मिली बच्ची

यह कथित घटना शुक्रवार को हुई और तब सामने आई जब काम से लौटी मां ने बच्ची को रोते हुए पाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब मां ने अपनी बड़ी बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला शख्स उसकी छोटी बहन को अपने कमरे में ले गया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची के साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया, "वह पीड़िता को अस्पताल ले गई, जिसने पुलिस को सूचना दी।"

End of Feed