प्यार, धोखा और मौत... संपत्ति की लालच में रची हत्या की साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का कत्ल

उत्तराखंड के कोटद्वार में जून के पहले सप्ताह में खाई में एक शव बरामद हुआ था। इस मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक रविंद्र कुमार साउथ दिल्ली के रजोकरी का रहने वाला था। जिसने साल 2010-11 में दिल्ली छोड़ दी थी और दूसरी पत्नी रीना के साथ देहरादून में रहने लगा। पुलिस जांच में पता चला कि रीना ने संपत्ति की लालच में रविंद्र की हत्या की। जिसमें उसके प्रेमी पारितोष ने भी उसका साथ दिया।

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के रजोकरी के कारोबारी रविंद्र कुमार की हत्या की कहानी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। इस वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधु और उसका प्रेमी पारितोष शामिल हैं। दोनों ने संपत्ति के लालच में हत्या की साजिश रची। रीना ने संपत्ति हड़पने की मंशा से अपने प्रेमी पारितोष को हत्या के लिए उकसाया। दोनों रविंद्र की हत्या बिजनौर के नगीना में की। जिसके बाद शव को कोटद्वार में फेंक दिया गया।

Crime

फाइल फोटो

2010 में छोड़ दी थी दिल्ली

जून के पहले सप्ताह में कोटद्वार की एक खाई में रविंद्र का शव बरामद हुआ था। उत्तराखंड पुलिस को पहले यह मामला एक सड़क हादसे का लगा। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब जांच के दौरान रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधु से पूछताछ की गई, तो पूरा हत्याकांड सामने आ गया। रीना, रविंद्र से 20 साल छोटी थी। रविंद्र ने 2010-11 में दिल्ली छोड़कर अपनी दूसरी पत्नी रीना सिंधु के साथ देहरादून में रहने का फैसला किया था। रविंद्र ने दिल्ली छोड़ने के साथ ही अपनी पहली पत्नी आशा और बेटे हर्षित को भी पीछे छोड़ दिया था।

End of Feed