Delhi News: रॉन्ग नंबर से हुई दोस्‍ती, प्रेमी के साथ मिलकर दो बच्चों की मां ने पति को दी खौफनाक मौत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 03:31 PM IST

Delhi News: मंडावली इलाके में एक पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या कर दी। दोनों ने मिलकर इस हत्‍या को हादसा दिखाने की कोशिश भी की। हालांकि दोनों की ये चालाकी दिल्‍ली पुलिस के सामने नहीं चल पाई और पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी पत्‍नी ने बीते चार दिसंबर को प्रेमी के साथ मिलकर की हत्‍या
  • आरोपियों ने पहले बांधकर पीटा और फिर गला दबाकर हत्‍या कर दी
  • जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Delhi: दिल्‍ली के मंडावली इलाके में हत्‍या का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्‍या कर दी। पीट-पीटकर जान लेने के बाद दोनों ने मिलकर इस हत्‍या को हादसे का रूप देने की कोशिश की। हालांकि दोनों की ये चालाकी दिल्‍ली पुलिस के सामने नहीं चल पाई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को वीरवार को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इन आरोपितों की पहचान हेमा और मथुरा निवासी सचिन के रूप में की है। वहीं, मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेश के तौर पर हुई है।

Delhi News

पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, मृतक सुरेश अपनी पत्नी व 15 व 13 वर्ष के दो बच्चे के साथ मंडावली इलाके में किराये के मकान में रहता था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं, पत्‍नी हेमा लोगों के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। पुलिस ने बताया कि, जांच में पता चला है कि करीब ढाई साल पहले महिला के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाला सचिन था। इस फोन कॉल के बाद से ही दोनों के बीच बातें होने लगी और दोनों दोस्त बन गए। कुछ ही दिनों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद सचिन इस महिला से मिलने के लिए मथुरा से दिल्‍ली आने लगा।

End of Feed