Delhi News: दिल्ली की स्पेशल सेल ने ड्रग्स स्मगलिंग में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक विदेशी समेत छह ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से पांच किलो हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस का दवा है कि, उक्त हेरोइन को दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा व पंजाब में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से ड्रग्स बेचकर जुटाए गए 2.30 लाख रुपये नगद और ड्रग्स के पैसे से खरीदी गई कुछ संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
ड्रग्स तस्करी में 6 आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि, इन तस्करों की पहचान यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले उमेश सिंह, दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले शैलेंद्र, प्रवीण और मोहन बाबू गुप्ता, नाइजीरियन नागरिक चिमुआन्या लेवी चुक्वुनेडे और मोहाली के जयपाल के तौर पर हुई है। स्पेशल सेल के अनुसार, ये सभी तस्कर एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक ड्रग कार्टेल का हिस्सा हैं। ये आरोपी लंबे समय से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली आदि राज्यों में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे।
नौ साल से सिंडिकेट कर रहा था ड्रग्स तस्करी
स्पेशल सेल डीसीपी ने बताया कि, हमारी टीम को सूचना मिली थी कि, अलीगढ़ निवासी उमेश सिंह ड्रग तस्करी का धंधा करता है। वह उत्तम नगर के रहने वाले शैलेंद्र से हेरोइन खरीदने के लिए चंदगी राम अखाड़ा के पास शाम आने वाला है। जिसके बाद एसीपी वेद प्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया है। इस टीम ने जब आरोपी उमेंश को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उसके पास से तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। इस आरोपी से पूछताछ के बाद शैलेंद्र को गिरफ्तार किया गया। इस आरोपी के घर से एक किलो हेरोइन, 2.30 लाख रुपये नगद और कुछ संपत्ति के दस्तावेज मिले। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद बाकि आरोपियों को गिरफ्तार कर हेरोइन बरामद की गई। उमेश सिंह ने खुलासा किया कि, वह एक अंतरराज्यीय नारकोटिक्स सिंडिकेट का हिस्सा है। हरियाणा के रहने वाले विकास के निर्देश पर उत्तम नगर के शैलेंद्र से हेरोइन खरीदता था। वहीं, शैलेंद्र ने बताया कि, वह नाइजीरियाई नागरिक से हेरोइन खरीदता था। ये सभी आरोपी पिछले 9 साल से इस सिंडिकेट के साथ जुड़े हुए थे।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
